Azamgarh:बिलरियागंज पुलिस ने किया सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण

बिलरियागंज पुलिस ने किया सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण

 

रिपोर्टर रोशन लाल

आजमगढ़ जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज का पुलिस ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नायब दरोगा लव कुश सोनकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज पहुंचे और वहां पर डॉक्टर से मिलकर एक-एक वार्ड का निरीक्षण किया तथा मरीजों की हलचल लिया। इस के बाद उनसे पूछताछ करते हुए यह जानकारी ली कि समय से दवा वगैरह मिल जा रही है किसी बात की कोई दिक्कत तो नहीं। जितने भी मरीज से पूछा सभी लोगो ने उत्तर देते कहा कि सर बड़े ही आराम से दवा मिल जा रही है यहां पर इलाज करने में कोई दिक्कत नहीं है। हम लोग जब से एडमिट है बड़े आराम से हैं। डॉक्टर साहब समय से आकर देख ले रहे हैं और स्टाप नर्स था वार्ड ब्वाय भी समय समय पर आकर बीपी आदि चेक करते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button