Azamgarh:सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट पर भाजपाइयों में आक्रोश । थाने पर तहरीर देकर किया कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट पर भाजपाइयों में आक्रोश । थाने पर तहरीर देकर किया कार्रवाई की मांग

 

रिपोर्ट सुमित उपाध्याय

अहरौला /आजमगढ़

आजकल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक के द्वारा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्तार अंसारी की फोटो को टैग करके उस पर आपत्तिजनक व भड़काऊ किस्म की बातें को लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है जिस पोस्ट पर उसने हिंदुओं की आने वाली सात नस्लों को चैलेंज देते हुए लिखा कि जब उत्तर प्रदेश मे एक मुसलमान के मरने पर खौफ के कारण धारा 144 लगानी पड़ी और उसने आगे लिखा कि हिंदुओं की सात नस्ले भी मिलकर कभी हिंदू राष्ट्र नहीं बना पाएंगे इसी पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए भाजपाइयों ने आज अहरौला थाने पर लिखित तहरीर देकर थाना अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की ताकि शांति और सौहार्द बना रहे वायरल पोस्ट की पड़ताल करने पर पता चला कि युवक जीशान पुत्र अज्ञात अहरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत परगासपुर निवासी कमरुद्दीन का नाती है जिसके खिलाफ गांव के ही ओम प्रकाश यादव भाजपा नेता वा अन्य भाजपा पदाधिकारी ने अहरौला थाने में तहरीर देकर बताया कि जिसान 3 दिन पहले फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट किया है जिस हिंदू समाज में काफी आक्रोश है उन्होंने थाना अध्यक्ष से ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है ।

Related Articles

Back to top button