Azamgarh:दहेज उत्पीड़न में एक आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
दहेज उत्पीड़न में एक आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
दिनांक 16.12.2023 को वादिनी मुकदमा थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी थी कि प्रतिवादीगण द्वारा दहेज में बुलेट मोटर साईकिल व चैन न मिलने पर प्रताडित कर मारपीट किया गया तथा पति संजय द्वारा क्रुरता पूर्वक व्यवहार किया गया, वादिनी गर्भवती होने पर साजिश कर दवा खिलाकर गर्भपात करवाया गया तथा पति के बाहर चले जाने पर घर में घुसकर देवर शिवम द्वारा दुष्कर्म किया गया, सास और ससुर से कहने पर गाली दी गयी, के सम्बन्ध में थाना कंधरापुर पर मु0अ0स0 373/2023 धारा 498A/376/377/313/323/504 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट बनाम 1. संजय कुमार सिंह पुत्र शोभनाथ सिंह (पति) 2. शोभनाथ सिंह पुत्र अज्ञात (ससुर) 3. सुनीता सिंह पत्नी शोभनाथ सिंह (सास) 4. शुभम सिंह पुत्र शोभनाथ सिंह (देवर) 5. शिवम सिंह पुत्र शोभनाथ सिंह (देवर) समस्त सा0 कम्हेनपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ के विरूद्ध दिनांक 16.12.2023 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत किया गया।
विवेचना में धारा 377/313 भादवि की घटोत्तरी की गयी तथा अभियुक्त 1. संजय कुमार सिंह पुत्र शोभनाथ सिंह (पति) 2. शोभनाथ सिंह पुत्र अज्ञात (ससुर) 3. सुनीता सिंह पत्नी शोभनाथ सिंह (सास) 4. शुभम सिंह पुत्र शोभनाथ सिंह (देवर) निवासीगण ग्राम कम्हेनपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ के विरूद्ध धारा 498ए/323/504 भादवि 3/4डीपी एक्ट में धारा 41(1) सीआरपीसी की नोटिस तामील करायी गयी।
आज दिनांक 16.09.2024 को प्र0 निरीक्षक रूद्रभान पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धितअभियुक्त शिवम सिंह पुत्र शोभनाथ सिंह ग्राम कम्हेनपुर थाना कन्धरापुर आजमगढ को भँवरनाथ के पास से समय करीब 09.25 बजे हिरासत पुलिस लिया गया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।



