Azamgarh:श्रद्धा पूर्वक मनाया गया जगत शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव
श्रद्धा पूर्वक मनाया गया जगत शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव

K.K.Shukla
महराजगंज नगर पंचायत में मंगलवार को जगत शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास व श्रद्धापूर्वक मनाया गया तथा श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया ।
उक्त अवसर पर नगर स्थित विभिन्न तकनीकी वर्कशॉप, लोहे की दुकानों और घरों में लोगों द्वारा मशीनों की साफ-सफाई कर पूजा-अर्चना व हवन-पूजन का आयोजन किया गया । भैरव धाम परिसर स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर विश्वकर्मा समाज द्वारा पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर भण्डारे का आयोजन किया गया जिससे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ।
इस अवसर पर नगर के अनिल विश्वकर्मा व सत्यदेव विश्वकर्मा द्वारा अपने-अपने वर्कशॉप पर भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गयी थी जहां काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर शीश झुकाया । इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पत्तू मौर्य, पूजा समिति अध्यक्ष गुलाबचंद विश्वकर्मा, महामंत्री मुसाफिर विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष मुंशी विश्वकर्मा, प्रबंधक प्रहलाद विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, सदस्य महवीर विश्वकर्मा, विमलेश विश्वकर्मा, गौरी विश्वकर्मा सहित तमाम लोग व्यवस्था में लगे रहे ।



