Azamgarh:महामहिम राज्यपाल के आजमगढ़ दौड़े को देखते हुए ना फ्लाइंग जोन घोषित किया गया महाराज सुहेलदेव विश्वविद्यालय से 5 किलोमीटर
महामहिम राज्यपाल के आजमगढ़ दौड़े को देखते हुए ना फ्लाइंग जोन घोषित किया गया महाराज सुहेलदेव विश्वविद्यालय से 5 किलोमीटर

राज्यपाल 23 सितंबर सोमवार को आएंगी आजमगढ़
रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) राहुल विश्वकर्मा ने बताया है कि श्रीमती आनन्दी बेन पटेल, माननीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार का दिनांक 23 सितम्बर 2024 (सोमवार) को जनपद आजमगढ़ में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
जनपद में धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 पूर्व से ही प्रवृत्त है। श्रीमती आनन्दी बेन पटेल, माननीय राज्यपाल, उत्तर प्रदेश सरकार का जनपद आजमगढ़ में भ्रमण के दौरान दिनांक 23 सितम्बर 2024 (सोमवार) को कार्यक्रम स्थल महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्व विद्यालय परिसर आजमगढ़ को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है तथा कार्यक्रम स्थल के 5 किमी० की परिधि में सभी प्रकार के ड्रोन उड़ान/संचालन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।



