Azamgarh:पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में ए एच टी की मासिक समीक्षा बैठक किया
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में ए एच टी की मासिक समीक्षा बैठक किया

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
आज दिनांक 21.09.2024 को समय 12.00 बजे जनपद आज़मगढ़ के पुलिस लाईन स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात/नोडल अधिकारी जनपद आजमगढ़ की अध्यक्षता में SJPU व थाना AHT की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी SOP, अनुसंधान एवं थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/ विवेचक के समक्ष आ रही समस्याओं, पीड़िता के आवासन, बाल गुमशुदा, बाल श्रम, नशामुक्त आभियान, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, लैगिंक समानता, नारी शक्ति, किशोर न्याय अधिनियम 2015 में हुए नवीनतम संशोधन, पोक्सो एक्ट के अभियोग पंजीकृत करने के 24 घण्टे के अन्दर CWC को सूचित करना, पोक्सो के मामले में फार्म ए व बी पुलिस द्वारा भरा जाना, बाल कल्याण अधिकारी के कर्त्तव्य और दिशा-निर्देश का पालन, जे0जे0एक्ट के अन्तर्गत सामाजिक पृष्ठभूमि, न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड में पुलिस अधिकारी रिमाण्ड लेने हेतु सादे वस्त्र में आने, जे0जे0 एक्ट की धारा 24, पोक्सो तथा जुबेनाइल से सम्बन्धित अभियोगों में प्रेस विज्ञप्ति देते समय पीड़िता/बाल अपचारी की फोटो व व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखा जाये आदि के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई ।
उक्त बैठक में ए.पी.ओ. संजय सिंह, ए.सी.एम.ओ. डॉ0 ए.के. चौधरी जिला चिकित्सालय आजमगढ़, श्रम प्रवर्तन अधिकारी रोहित प्रताप, सीडब्लूसी अध्यक्ष रजनीश कुमार श्रीवास्तव, जे.जे.बी. सदस्य रवि प्रताप सिंह, चाइल्ड लाइन के संजय कुमार शाही, वन स्टॉप सेन्टर की ममता यादव, जन विकास संस्थान, रोजा संस्था, आली संस्था आदि एन.जी.ओ., आर.पी.एफ. जी.आर.पी., DCRB, महिला प्रकोष्ट व थानों के बाल कल्याण अधिकारी/सहायक बाल कल्याण अधिकारी तथा थाना AHT के कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।



