Azamgarh:सहायता समूह से पैसा लेने वाली महिलाओ का हो रहा उत्पीड़न, घर छोड़ कर भाग रहे ग्रामीण 

सहायता समूह से पैसा लेने वाली महिलाओ का हो रहा उत्पीड़न, घर छोड़ कर भाग रहे ग्रामीण 

 

रिपोर्टर चन्द्रेश यादव

अतरौलिया।। बता दे कि स्थानीय क्षेत्र के लोहरा गांव की महिलाओं ने पैसे बांटने वाली सहायता समूह कंपनियों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। गांव की दर्जनों महिलाओं का आरोप है कि सहायता समूह कंपनियां महिलाओं को लोक लुभावने वादे करके पैसे तो बांट दे रही है लेकिन वसूली के समय किसी भी हद तक आकर पैसे की वसूली कर रहे हैं, यही नहीं सहायता समूह के लोग महिलाओं से 32% ब्याज के साथ वसूली कर रहे हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि गांव की अनपढ़ महिलाओं को सहायता समूह के लोग अपने चंगुल में आसानी से फंसा लेते हैं उसके बाद उनके घर पर डेरा डाल देते हैं और कहते हैं कि कहीं से भी पैसे लाकर दो, खेत बेच दो या घर बेच दो या स्वयं को बेचकर मुझे पैसे वापस करो। यह आरोप गांव की महिलाओं ने लगाया है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया है कि अगर घर पर कोई नहीं है तो छोटी बच्चियों के हाथ पकड़ कर ले जाने लगते हैं और बोलते हैं कि इससे घर पर झाड़ू पोछा करवाने का कार्य करो जब तक कि इसके परिजन पैसे को जमा नहीं कर देते। महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह कंपनियों पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पहले तो अपने लुभावने वादों में कंपनी के लोग अनपढ़ महिलाओं को फंसा लेते हैं उसके बाद उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है जिससे तंग आकर गांव की महिला रेखा ने रविवार फांसी लगाने की कोशिश की लेकिन इसी समय गांव की महिलाएं एकत्रित हो गयी और सहायता समूह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया । विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में फूला देवी ,रेखा, सुनीता,अंशिका,आदि रही।प्रधान राज कपूर पूर्वांचल ने कहा कि सहायता समूह के लोगों द्वारा मनमाने तरीके से महिलाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। सहायता समूह के लोग उन्ही महिलाओं को अपना निशाना बनाते हैं जो कम पढ़ी लिखी हैं। महिलाओं के साथ अभद्रता गाली गलौज कर सहायता समूह के लोग उनके घरों पर देर रात तक बैठे रहते हैं जिसके डर से कुछ लोग घर छोड़कर बाहर चले गए ।उन्होंने कहा कि मेरा सरकार से आग्रह है कि इन गरीब महिलाओं के पैसों को माफ कर दिया जाए जिसके लिए थाना अध्यक्ष व जिलाधिकारी महोदय को भी अवगत कराएंगे।

Related Articles

Back to top button