Azamgarh:कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी में युवक का साड़ी के सहारे नीम के पेड़ पर लटकता मिला शव
कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवखरी में युवक का साड़ी के सहारे नीम के पेड़ पर लटकता मिला शव

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
कंधरापुर थाना क्षेत्र के देवकली गांव के 45 वर्षीय दिल बहादुर सिंह का आज सुबह नीम के पेड़ से साड़ी के फंदे पर लटकता हुआ सब देखकर लोगों में कोलाहल मच गया और पुलिस को सूचना दी गई जिस पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया l प्राप्त जानकारी के अनुसार कंधरापुर थाना क्षेत्र के ही कम्हेनपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि राजेश सिंहऔर उनकी पत्नी विभा सिंह दिल बहादुर सिंह की जमीन पर नजर गड़ाए हुए थे और उनकी जमीन का जबर्दस्ती बैनामा कराने को कह रहे थे यह लगभग 2 साल से मामला चल रहा था l मृतक दिल बहादुर सिंह की पत्नी लक्ष्मी सिंह ने आरोप लगाया है कि कल रात भी राजेश सिंह घर पर आकर धमका कर गए थे कि चलकर बैनामा कर दो नहीं तो अच्छा नहीं होगा रात में ही दिल बहादुर सिंह घर से निकले और सुबह नीम के पेड़ पर लटकती हुई लाश मिली l चंद्रपुर थाना अध्यक्ष रुद्राभन पांडे ने बताया कि लक्ष्मी सिंह के तहरीर पर राजेश सिंह और उनकी पत्नी विभा सिंह के खिलाफ नाम जद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है आगे के कार्यवाही कब की जा रही है l



