घोसी नगर में बिजली विभाग ने राजस्व वसूली का चलाया अभियान

 

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ

घोसी। मऊ। विद्युत वितरण खण्ड घोसी के अधिशासी अभियंता अजीत कुमार त्रिपाठी एवं एसडीओ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में शुक्रवार को धरौली मोड़ से मझवारा मोड़ तक बकाया बिल को लेकर अभियान चलाया गया। जिसमे 50 बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटे गए। साथ ही रु 3 लाख की राजस्व वसूली की गयी।

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उपखंड अभियंता मंगला प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग के निर्देश पर बकायादारों से वसूली हेतु यह अभियान चलाया गया है। बकाया न चुकाने पर 50 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के साथ 3 लाख रुपये बकाया वसूला गया। साथ ही 6 लोगों के लोड बढ़ाने के साथ 4 के विधा परिवर्तन किया गया। अधिशासी अभियंता अजीत कुमार त्रिपाठी ने उपभोक्ताओं से अपील किया कि वे अपना बकाया बिल का भुगतान जल्द से जल्द करदे, अन्यथा आपके विद्युत कनेक्शन काट दिया जायेगा। इस लिए समय पर भुगतान करदे। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता अजीत कुमार त्रिपाठी, एसडीओ मंगला प्रसाद श्रीवास्तव, अवर अभियंता ए के त्रिवेदी, ब्रजेश यादव, राजबहादुर यादव, प्रवीण शर्मा आदि कर्मी रहे।

Related Articles

Back to top button