कोतवाली पुलिस ने मारपीट कर घायल करने के साथ मोटर साइकिल को क्षतिग्रस्त करने को लेकर दर्ज किया मुकदमा।

 

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ

घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने रविवार की देर शाम पीवाताल निवासी शिवांशु सिंह की तहरीर पर गाव के हरिजन बस्ती निवासी छः नामजद सहित कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

दर्ज मुकदमा के अनुसार पीवाताल निवासी शिवांशु सिंह एवं शिवेंद्र सिंह नदावासराय बाजार से लोहे की सीढ़ी खरीद कर अपनी मोटर साइकिल से गाव जा रहे थे। जब वे गाव में अंबेडकर मूर्ति के पास से गुजर रहे थे, तभी गाव के प्रवेश, सुरेश, अवनीश, मंटू, अखिलेश, रामआशीष, कुछ अन्य के साथ मोटर साइकिल को रोक कर मारने पिटने के साथ मोटर साइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिये। आरोप लगाया कि यही नहीं जाती सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गंदी गंदी गली दिये। जान से मारने की धमकी भी दिये। किसी तरह से हम भाग कर जान बचाये। 112 नम्बर पुलिस को सूचना देने पर वह आकर मोटर साइकिल को घर पहुचाया।

Related Articles

Back to top button