दुबई से बारात लेकर दूल्हा भारत आया सात समंदर पार, जब शादी के लिए मैरेज हाल पहुंचा तो दुल्हन मिली फरार,बिना दुल्हन लिए ही जब बैरन लौटी बारात तब दूल्हा को दिन मे ही नजर आने लगी रात

The bridegroom came from Dubai to India across seven seas, Jab shaadi ke marriage haal te dulhan mili absarran, bina dulhan liye hi jab baran louti barat tab dulha ko din me hi nazar ane lagi raat

रिपोर्ट: रोशन लाल

Online Pyaar Hua Aur Ikarar Bhi. Deepak and Manpreet Kaur kept talking for three years. Pyaar Is Qadr Parwan Chadha Ki Baat Shadi Tak Gayi. The marriage was also arranged online. The girl told Deepak to come with a barat on 6th December. The boy reached Jalandhar from Dubai and reached Moga with a barat of 150 people as per that date. But when Barat Ladki reached the marriage palace, nothing was found there. Ladki ko phone kiya to his phone switched off. Then Deepak realized that the girl had fooled him. After this, Deepak reached the police station in the guise of a groom and filed a complaint against the girl and pleaded for justice.
Why does Deepak work as a laborer in Dubai? Deepak of Jalandhar village Mandiala told the police that he works as a laborer in Dubai. Manpreet Kaur Se Uski Par Dosti Hui Jo Pyaar Mein Badal Gayi. He talked to Manpreet and his family and reached Jalandhar on December 3 for the wedding. Manpreet also took 70 thousand rupees for the wedding expenses. He reached Moga with 150 Baratis and called Manpreet. He said to the palace located near the Geeta Bhavan. When he reached near Gita Bhavan, there was no such palace there. Called the girl again, her phone turned off. Deepak said that he has spent four lakh rupees on the wedding. They should get justice. Investigating Officer ASI Harjinder Singh said that action will be taken after investigating the case.
ऑनलाइन प्यार हुआ और इकरार भी। तीन साल तक दीपक और मनप्रीत कौर बात करते रहे। प्यार इस कद्र परवान चढ़ा कि बात शादी तक पहुंच गई। ऑनलाइन ही शादी भी तय हो गई। लड़की ने दीपक को छह दिसंबर को बरात लेकर आने को कह दिया।लड़का दुबई से जालंधर पहुंचा और तय तारीख के अनुसार 150 लोगों की बरात लेकर मोगा पहुंच गया। लेकिन जब बरात लड़की के बताए गए मैरिज पैलेस पहुंचे तो वहां कुछ नहीं मिला। लड़की को फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ आया। तब दीपक को अहसास हुआ कि लड़की ने उसे बेवकूफ बनाया है। इसके बाद दूल्हे के लिबास में दीपक पुलिस थाने पहुंचा और लड़की के खिलाफ शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई।
दुबई में लेबर का काम करता है दीपक जालंधर गांव मंडीआला के दीपक ने पुलिस को बताया कि वह दुबई में लेबर का काम करता है। मनप्रीत कौर से उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई। मनप्रीत और उसके परिवार से उनकी बात हुई और शादी के लिए वो 3 दिसंबर को जालंधर पहुंचे।मोगा में रोज गार्डन मैरिज पैलेस में छह दिसंबर की शादी का कार्यक्रम रखा गया। मनप्रीत ने शादी के खर्च के लिए 70 हजार रुपये भी लिए। वो 150 बारातियों के साथ मोगा पहुंचे और मनप्रीत को फोन किया। उसने गीता भवन के पास स्थित पैलेस पर आने को कहा। गीता भवन के पास पहुंचे तो वहां ऐसा कोई पैलेस वहां नहीं था। दोबारा लड़की को फोन किया तो उसका फोन बंद आया। दीपक ने बताया कि शादी पर उनके चार लाख रुपये खर्च हुए हैं। उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए। जांच अधिकारी एएसआई हरजिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button