छत्तीसगढ़ के मुंगेली में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में हादसा, 30 से अधिक श्रम‍िक मलबे में दबे

[ad_1]

मुंगेली (छत्तीसगढ़), 9 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव थाना इलाके के रामबोड़ में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां चिमनी गिरने से 30 से ज्यादा मजदूर मलबे में दब गए। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब स्पंज आयरन फैक्ट्री का एक्सटेंशन वर्क चल रहा था।

स्थानीय लोगों के अनुसार चिमनी का निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा था। इसी दौरान अचानक चिमनी नीचे गिर गई और वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे में 30 से अधिक लोग दबने की आशंका जताई जा रही है। कई मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। कई मजदूरों की मौत की भी आशंका जताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए राहत व बचाव का कार्य जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीम मलबे में फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने की हर संभव कोशिश कर रही है। मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए क्रेन और अन्य भारी मशीनरी का भी उपयोग किया जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन ने सभी आवश्यक कदम उठाते हुए प्रभावित क्षेत्र को घेर लिया है और बचाव कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कवायद जारी है।

–आईएएनएस

पीएसके/सीबीटी

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button