गणतंत्र दिवस परेड में शामिल उत्तर प्रदेश की झांकी को पहला स्थान

[ad_1]

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस परेड 2025 के दौरान विभिन्न मार्चिंग दस्तों और झांकियों के प्रदर्शन का आकलन करने के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों के नाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें जजों के तीन पैनल द्वारा यूपी की झांकी को पहला स्थान दिया गया है। वहीं, दर्शकों द्वारा यूपी की झांकी को दूसरा स्थान दिया गया है।

आयोजन में भाग लेने वाली मार्चिंग टुकड़ियों और झांकियों का मूल्यांकन करने के लिए जजों के तीन पैनल का गठन किया गया था, जिन्होंने इस वर्ष के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को चुना। जजों के तीन पैनल द्वारा ‘महाकुंभ 2025 – स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ पर आधारित यूपी की झांकी को पहला स्थान दिया गया। इस झांकी में महाकुंभ-2025 के महत्व और भारतीय संस्कृति की समृद्धि को दर्शाया गया था।

वहीं, दर्शकों की पसंदीदा झांकी में यूपी की इस झांकी को दूसरा स्थान मिला है। दरअसल, 26 से 28 जनवरी 2025 तक माई गॉव पोर्टल पर आयोजित ऑनलाइन पोल के माध्यम से नागरिकों ने अपनी पसंदीदा झांकी और मार्चिंग टुकड़ी को वोट दिया। इसमें दर्शकों की पहली पसंद गुजरात की झांकी बनी। यूपी की झांकी दूसरे स्थान पर रही।

गणतंत्र दिवस परेड पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर निकाली गई यूपी की झांकी ‘महाकुंभ’ की थीम पर आधारित थी। यह झांकी प्रयागराज में पवित्र गंगा, अविरल यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर हो रहे महाकुंभ के दिव्य स्वरूप को दर्शा रही थी, जो पृथ्वी पर मानवता का सबसे बड़ा समागम है।

बता दें कि गणतंत्र दिवस समारोह में संविधान के 75 वर्ष को भी दर्शाया गया था। संविधान पर दो विशेष झांकियां गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल की गई थीं।

इसके अलावा, बिहार ने ज्ञान एवं शिक्षा के भंडार नालंदा विश्वविद्यालय को अपनी झांकी के माध्यम से दर्शाया था। कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड आयोजित की गई। इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ थी। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान इस थीम पर 16 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) और केंद्र सरकार के 10 मंत्रालयों की झांकियां प्रदर्शित की गई थीं।

–आईएएनएस

पीएसके/एबीएम

[ad_2]

Disclaimer : ऑटो फ़ीड्स द्वारा यह न्यूज़/समाचार स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। hindektatimes.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन इस न्यूज़/समाचार में नहीं किया गया है। इस न्यूज़/समाचार की एवं इसमें उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की हैद्य न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
इनपुट. आईएएनएस के साथ

Related Articles

Back to top button