Azamgarh news:कोर्ट के स्टे आर्डर के बाद अब रुपाली ग्रुप को लगा बड़ा झटका,बैनामादारों ने ली राहत की सांस

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव
सगड़ी/आजमगढ़:सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा स्थित मेहनाजपुर में कई दशकों पूर्व अजमतगढ़ स्टेट की अरबो रुपए की जमीन को सरकार ने नीलाम किया था, इसके बाद नीलामी से जो बची हुई जमीन थी उसे अजमतगढ़ स्टेट घराने ने दर्जनों लोगों को बेच दिया था, इसके बाद नीलामदारों व खरीदे हुए जमीन के लोगों में लगभग 50 साल से मुकदमे चल रहे हैं इसी मुकदमे में रूपाली ग्रुप का एंट्री होती है और वह अपने पैसे के बल पर अर्बन की जमीन को हड़पना चाह रहा है, उक्त अर्बन की जमीन की हड़पने में कुछकामयाब भी होता नजर आ रहा था, लेकिन, राजस्व परिषद ने यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है, जिसकी कारण रुपाली ग्रुप व जो जमीन पर अपना हक जमा रहा था, स्टे के बाद रूपाली ग्रुप में हड़कंप मचा हुआ है, यही नहीं जो लोग बैनामा ले चुके हैं, या जो लोग उस जमीन में बैनामा लेना चाहते हैं, वह अपने को ठगा महसूस करने के साथ ही साथ काफी भयभीत नजर आ रहे हैं । जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम को उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद न्यायालय डीएस उपाध्याय ने प्रेम गुप्ता बनाम नंदलाल व अन्य के मामले में जीयनपुर कस्बा के मेहनापुर में स्थित अजमतगढ़ स्टेट की 14 एकड़ भूमि पूर्व में जिला अधिकारी के द्वारा नीलम की गई है, वहीं अजमतगढ़ स्टेट के द्वारा लगभग 36 एकड़ भूमि बेची गई, जिसको लेकर विगत कई वर्षों से दोनों पक्षों में न्यायालय में विवाद चल रहा है। विगत 15 दिन पूर्व 27 सितंबर दिन बुधवार को प्रशासन के द्वारा न्यायालय के प्रत्यावेदन व जिलाधिकारी के आदेश पर स्थानीय प्रशासन के द्वारा पुलिस बल के साथ नीलामदार को 14 एकड़ भूमि कब्जा कराई गई, जिसको लेकर जीयनपुर कस्बा के मेहनाजपुर में नीलामदार व बैनामेदार प्रकरण में नया मोड़ आया, राजस्व परिषद न्यायालय डीएस उपाध्याय के द्वारा पांच बिंदुओं में आदेश पारित हुआ, जिसमें अगले आदेश तक यथा स्थिति बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है। इस विषय में उप जिला अधिकारी सगड़ी डॉक्टर अतुल गुप्ता ने बताया कि राजस्व परिषद के आदेश पर उक्त जमीन पर किसी भी प्रकार के कार्य करने के लिए रोक दिया गया है।



