पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता साइकिल यात्रा में 200 चालकों ने भाग लिया
स्वास्थ्य आपका अनमोल धन - विकास अग्रवाल

रिपोर्ट अशरफ संजरी
भदोही साइकिलिंग क्लब के तत्वाधान में राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा से पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान साइकिल यात्रा निकाली गई।
अताउल अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
साइकिल यात्रा आरंभ होकर जीटी रोड, मिर्ज़ापुर रोड होते हुए कैम्ब्रिज अकादमी स्कूल गोपीगंज पहुंची।
वहां पहुँचने पर कैम्ब्रिज अकादमी के प्रबंधक विकास अग्रवाल बड़ी संख्या में अध्यापक, छात्र और छात्राओं के साथ मौजूद रहें और सभी साइकिल चालकों का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। प्रबंधक विकास अग्रवाल ने कहा कि हमारा स्वास्थ्य अनमोल धन है। इसको बनाए रखने के लिए सभी को सुबह उठकर योग व्यायाम, कोई खेलकूद अवश्य करना चाहिए जिससे सभी स्वस्थ रहें। पर्यावरण को बचाने के लिए कार मोटर साइकिल का उपयोग कम से कम करें और आस पास के कार्य साइकिल से करे। इस तरह से हम शरीर को स्वस्थ रखने के साथ पर्यावरण को भी स्वच्छ रख सकते हैं।
*सभी ने मिलकर कैम्ब्रिज अकादमी के प्रांगण में 3 पौधे ( 1 गुलर और 2आम ) लगाये और सभी को वृक्षारोपण के फायदे बताये गए । बताते चले की पुरेगुलाब गोपीगंज निवासी अताउल अंसारी की अध्यक्षता में लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक रविवार को 2021 से साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। इस क्रम में पूर्व में ये साइकिल यात्रा नेपाल, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं और अब इनके इस मुहिम में जिले के कई चिकित्सक, अधिकारी, अधिवक्ता, अध्यापक, युवा, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित होकर स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता के लिए प्रत्येक रविवार को साइकिल यात्रा में सम्मिलित हो रहे है। वही अताउल अंसारी के इस पहल की लोगों मे खूब सराहना हो रही है। साइकिल यात्रा में पुष्पा मौर्या, गुंजा अग्रवाल, अंजली सिंह, दीक्षा उपाध्याय, सौम्या श्रीवास्तव, राकेश सिंह, पवन पाठक, प्रवीण कुमार, अतुल मिश्रा, अभिषेक दुबे, मोहित मिश्रा, शिवाकांत मिश्रा, शाह आलम, आफताब खान, आफताब आलम, प्रवीण टंडन सरफराज अहमद, कमलेश कश्यप, महमूद आलम, प्रमोद मौर्य, फैज आलम, अमन गुप्ता, महेंद्र यादव, अनिल बिंद, अबरार हाशमी, राजीव जायसवाल, जीत सिंह, लक्ष्य सिंह, अज़हान खान, अबू हुरैरा, अबू दर्दा, अंकिता, संगिनी बरनवाल, यशराज अग्रवाल, उज्जवल सेठ, जयसिंह यादव, पीहू अग्रवाल, ऋषि विश्वास, नम्रता पाल, सृष्टि चौरसिया, इशांत मिश्रा, सार्थक पाठक, सत्यम, शुभम, शिवांश जायसवाल, तृषा मिश्रा, अंशिका, अमित यादव, आयुष श्रीवास्तव, अरमान सेठ, आकांक्षा गुप्ता, दीपशिखा, आराध्या चौरसिया समेत आदि रहे।



