एक व्यक्ति ने पैमाइस को लेकर राजस्व निरीक्षक पर लगाया आरोप। राजस्व निरीक्षक ने सभी आरोपों को गलत बताया।

रिपोर्ट:अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।
घोसी। घोसी तहसील क्षेत्र के एक गाव निवासी व्यक्ति ने चकमार्ग के गलत सीमांकन को लेकर क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक पर नियम विरुद्ध पैमाइस करने को लेकर एसडीएम को पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया।
एसडीएम अभिषेक गोस्वामी को दिये शिकायती पत्र में लखनिमुबारकपुर निवासी रामकरन ने आरोप लगाया कि गाव मे चकमार्ग की पैमाइस करने आये राजस्व निरीक्षक वृहस्पतिवार को 4 बजे शाम को गाव मे आकर नियम विरुद्ध एवं खेत मे हरी फसल होने के बाद भी बिना लेखपाल को लिए चकमार्ग की पैमाइस करने लगे। यही नहीं पैमाइस बिना स्थाई बिंदु तय किये शुरू कर दिया। यही नहीं अपना पक्ष रखने पर झगड़ने लगे। आरोप लगाया कि राजस्व निरीक्षक हमारे विपक्षियों के प्रभाव में दिखे। राजस्व निरीक्षक आत्मा राम ने बताया कि अधिकारी के निर्देश पर चकमार्ग का सीमांकन करने गए थे। आरोप लगाने वाले की भूमि से हट कर चकमार्ग है। सभी आरोप गलत है।



