न्यू जेनिथ सेंट्रल एकेडमी का 12वां वार्षिक उत्सव संपन्न। 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

बरहज ,देवरिया। विगत वर्षों की बात इस वर्ष भी न्यूज़ जेनिथ सेंट्रल एकेडमी बरहज देवरिया का 12वां वार्षिकोत्सव आज संपन्न हुआ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती श्वेता जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष बरहज एवं विशिष्ट अतिथि , श्री प्रकाश पाल, मुरारी अग्रवाल, सावित्री राय, रामजी यादव, रामाश्रय ययादव, ंगलमणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती श्वेता जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष बरहज के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वल के साथ प्रारंभ हुआ आगंतुक अतिथियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य फयानाथ यादव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा उपस्थित अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं के बीच सुंदर झांकी और मनमोहन गीत प्रस्तुत किए गए जिसकी सराहना उपस्थित लोगों ने ताली बजाकर की कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती श्वेता जायसवाल ने कहा कि न्यू जेनिथ सेंट्रल एकेडमी के वार्षिक उत्सव में आकर मुझे बड़ा अच्छा लगा छोटे-छोटे बच्चे बच्चियों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं इन सभी बच्चों को धन्यवाद ज्ञापित करती हूं जिन्होंने इतना सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया है साथ ही उपस्थित अभिभावक विद्यालय परिवार तथा छात्र-छात्राओं के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करती हूं। कार्यक्रम के दौरान डॉ अमित राय डॉ विनोद गुप्ता, डॉक्टर कमलेश यादव, डॉक्टर , अमृतेश पाठक, पूर्व प्रधानाचार्य खड़क बहादुर यादव, श्री प्रकाश पाल, अरुण कुमार गुप्ता नथुनी प्रसाद रतन वर्मा विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती अनीता यादव सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अभिभावक गण छात्र-छात्राऐ काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button