Azamgarh news:प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को वितरण किया गया टैबलेट,टैबलेट पाकर खिले चेहरे
मुख्य अतिथि भाजपा नेता संतोष सिंह टिपू और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह के हाथों वितरण किया गया टैबलेट

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़;हरैया ब्लाक के कुल 116 परिषदीय विद्यालयों को वितरण किया गया टैबलेट।हरैया के बीआरसी केंद्र बृहस्पतिवार को टैबलेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें कुल 116 विद्यालयों को टैबलेट वितरण किया गया।बीआरसी केंद्र हरैया पर प्राथमिक विद्यालय एवं कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापकों एवं वरिष्ठ सहायक अध्यापकों को मुख्य अतिथि भाजपा नेता संतोष सिंह टिपू और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह के हाथों टैबलेट वितरण किया गया। जिसमें कुल 116 विद्यालय में दो दो टैबलेट दिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि संतोष सिंह टिपू ने कहा टैबलेट मिल जाने से शिक्षकों को ऑनलाइन सूचना अपलोड करने में आसानी होगी। सरकार द्वारा यह बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी रविता राव ने कहा टैबलेट के माध्यम से शिक्षक विद्यालय की सभी सूचनाएं ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। इस मौके पर एआरपी आलोक राय, आलोक सिंह राठौर, असहद खान, रामनिवास यादव, दुर्गा शंकर सिंह,जशवंत सिंह, अनिल यादव,जमीरुल हसन,आदि लोग मौजूद थे।संचालन कंतकिशोर दूबे ने किया।



