स्नेहा कुशवाहा हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग । 

 

विनय मिश्र जिला संवाददाता।

बरहज- देवरिया । वाराणसी के एक छात्रावास मे विगत दिनो हुए स्नेहा हत्याकांड के हत्यारो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज सोमवार को भाकपा,माकपा ,राष्ट्रीय समानतादल एवं कयी संगठनो के नेताओ कार्यकर्ता ओं ने तहसील पर प्रदर्शन किया और महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम बरहज को दिया ।

गौरतलब हैकि एक फरवरी को छात्रावास मे ही दुर्दांत अपराधियो ने स्नेहा के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी।इसमामले मे सात ब्यक्तियों के विरुद्ध तहरीर दी गयी किन्तु अभीतक आरोपी सड़क पर घूम रहैं और उनकी गिरफ्तारी नही हुई ।बताते हैं कि आरोपी प्रभावशाली हैं इसलिए पुलिस उनपर हाथ नही लगा रही है।इस अवसर पर राष्ट्रीय समानतादल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा, भाकपा के जिलासहसचिव अरविन्द कुशवाहा ,जिलापंचायत सदस्य कलक्टर शर्मा, विनोद सिंह, धर्म देव कुशवाहा,रामविलास प्रजापति,सुनील कुशवाहा,मोतीलाल, राधेश्याम कुशवाहा,रामाश्रय, हरिचरन कुशवाहा आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button