एंटी भू माफिया टास्क फोर्स की बैठक में प्रकाश में आये मामलों पर तुरन्त कार्यवाही- एसडीएम सुमितसिंह। 

 

रिपोर्ट: अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।

घोसी।

तहसील सभागार मोहम्मदाबाद में एसडीएम सुमित सिंह की अध्यक्षता मे एंटी भू माफिया तहसील टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की गई। एसडीएम सुमित सिंह ने कहा कि सरकार की मांसा के अनुसार सभी विभाग समन्वय स्थापित कर कार्यवाही करे।समस्त विभागों को अवैध कब्जा निजी एवं शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करे।

सीओ ने कहा कि पुलिस विभाग भू माफियो के विरुद्ध कार्यवाही मे राजस्व कर्मचारियों का पूरी तरफ से सहयोग करे। सभी थानों की पुलिस राजस्व कर्मचारियों के द्वारा पुलिस बल मांगने पर उपलब्ध कराये।

इस अवसर पर प्रमुखरूप से तहसीलदार, अधिशाषिअभियंता पीडब्लूडी, सिचाई, कोतवाल, क्षेत्राधिकारीवन, ईओ मोहमदाबाद, वलीदापुर, चिरैयाकोट,एसडीओ बिजली आदि उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button