गोंड जाति प्रमाण पत्र का मुद्दा सदन में सांसद विधायक मंत्री तक उठाए फिर शासनादेश का अनुपालन नहीं कर रहे जिलाधिकारी तहसीलदार व लेखपाल

 

अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ जनपद बलिया

बलिया। गोंड समुदाय के लोगों द्वारा जाति प्रमाण पत्र के लिये धरना देते हुए एक माह से अधिक हो गया! गोंड जाति प्रमाण पत्र का मुद्दा सदन में सांसद रमाशंकर राजभर, विधान सभा में विधायक संग्राम सिंह यादव, मुहम्मद रिजवी यहां तक कि सरकार की सहयोगी पार्टी के नेता कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी भी उठाए इसके बावजूद भी इसका संज्ञान जिलाधिकारी व तहसीलदार द्वारा न लिया जाना निरंकुश तानाशाही का परिचायक एक तरफ से लोकतंत्र की हत्या है! विशेष सचिव उ.प्र. समाज कल्याण अनुभाग शासनादेश 2 दिसम्बर 2024 द्वारा प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुभाग शासनादेश 3 नवम्बर 2021 द्वारा दिये गये दिशा निर्देश का कड़ाई से अनुपालन कर गोंड अनुसुचित जनजाति का प्रमाण पत्र सुगतमापूर्वक निर्गत करने का निर्देश दिया गया है का अनुपालन न करते हुए भारत के राजपत्र संविधान शासनादेश की घोर अवमानना अवहेलना की जा रही है! ऑल गोंडवाना स्टूडेन्ट्स एसोसिएशन (आगसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शाह तथा संरक्षक अरविंद गोंडवाना नेता द्वय ने संयुक्त रूप से कहा कि आईएएस, पीसीएस बनने के लिए रोज घंटों-घंटों तक पढ़ाई करने वाले इन अधिकारियों के पास राजपत्र व शासनादेश पढ़ने का पांच मिनट का समय तक नहीं है! गोंडवाना के वरिष्ठ नेता गुलाब जी गोंड ने कहा कि आंदोलन के अगले क्रम में आदिवासी गोंडऊ नाच, गोंडऊ बाजा हुरुका के साथ कलेक्ट्रेट पर विशाल प्रदर्शन किया जायेगा! 5 मार्च 2025 को मॉडल तहसील पर गोंडवाना का धरना 37 वें दिन भी जारी रहा! धरना में प्रमुख रूप से संजय गोंड, मैनेजर गोंड, सुदेश शाह, अरविंद गोंडवाना, अशोक गोंड, श्याम बिहारी गोंड, श्रीपति पति, मनोज शाह, शिवशंकर गोंड, गुलाब चंद्र गोंड, रमेश गोंड, रघुनाथ गोंड, ओमप्रकाश गोंड, अजय कुमार रहे एसोसिएशन (आगसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शाह तथा संरक्षक अरविंद गोंडवाना नेता द्वय ने संयुक्त रूप से कहा कि आईएएस, पीसीएस बनने के लिए रोज घंटों-घंटों तक पढ़ाई करने वाले इन अधिकारियों के पास राजपत्र व शासनादेश पढ़ने का पांच मिनट का समय तक नहीं है! गोंडवाना के वरिष्ठ नेता गुलाब जी गोंड ने कहा कि आंदोलन के अगले क्रम में आदिवासी गोंडऊ नाच, गोंडऊ बाजा हुरुका के साथ कलेक्ट्रेट पर विशाल प्रदर्शन किया जायेगा! 5 मार्च 2025 को मॉडल तहसील पर गोंडवाना का धरना 37 वें दिन भी जारी रहा! धरना में प्रमुख रूप से संजय गोंड, मैनेजर गोंड, सुदेश शाह, अरविंद गोंडवाना, अशोक गोंड, श्याम बिहारी गोंड, श्रीपति पति, मनोज शाह, शिवशंकर गोंड, गुलाब चंद्र गोंड, रमेश गोंड, रघुनाथ गोंड, ओमप्रकाश गोंड, अजय कुमार रहे

Related Articles

Back to top button