पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में आगामी महत्वपूर्ण त्यौहारों को लेकर विभिन्न थानों में पीस कमेटी की हुई बैठक । 

 

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।

 

जनपद देवरिया में पुलिस अधीक्षक श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में विभिन्न थानों पर आगामी महत्वपूर्ण त्यौहारों होली तथा रमजान के परिप्रेक्ष्य में थाना एकौना में क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर श्री अंशुमान श्रीवास्तव एवं एस0डी0एम0 रूद्रपुर व थानाध्यक्ष एकौना श्री अभिषेक कुमार राय के द्वारा थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ,व्यापारीगण, लोकल राजनीतिक व्यक्तियों व दोंनो पक्ष के धर्मगुरुओं के साथ शान्ति समिति की बैठक की गई व शासन प्रशासन व उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गए आदेशों निर्देशों से अवगत कराया गया।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक मदनपुर श्री विनोद कुमार सिंह के द्वारा कस्बा मदनपुर के संभ्रांत नागरिकों ,व्यापारीगणों, लोकल राजनीतिक व्यक्तियों व दोंनो पक्ष के धर्मगुरुओं के साथ शान्ति समिति की बैठक की गई व शासन प्रशासन व उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गए आदेशों निर्देशों से अवगत कराया गया।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक बघौचघाट श्री प्रदीप कुमार अस्थाना के द्वारा थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ,व्यापारीगणों, लोकल राजनीतिक व्यक्तियों व दोंनो पक्ष के धर्मगुरुओं के साथ शान्ति समिति की बैठक की गई व शासन प्रशासन व उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गए आदेशों निर्देशों से अवगत कराया गया ।

सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित, करने को कहा गया है।

बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अनुरोध किया कि यदि वे किसी संदिग्ध गतिविधि को देखें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें । त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए सभी वर्गों से सहयोग की अपील की गई ।

 

शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि वे समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे ।

Related Articles

Back to top button