गरीब बच्चों के बीच रंग, गुलाल एवं मिठाइयां बांट कर दी होली की , शुभकामनाएं। 

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

देवरिया।अपार सेवा संस्थान, भाटपार रानी, देवरिया के द्वारा गरीब मलिन बस्तियों के बच्चों के विकास के लिए यह संस्था त्योहारों में उनके उत्साह को बढ़ाने के लिए उनके बीच अबीर गुलाल मिठाईया बाटी, जिससे उन गरीब बच्चों के होली का त्यौहार सुंदर ढंग से संपन्न हो सके। इस संस्थान के द्वारा यह कार्य 3 वर्षों से किया जा रहा है अपार सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुशील कुमार मौर्य के अथक प्रयास से शिक्षा का दीप जलाने और उन्हें सामाजिक, आर्थिक रूप से संपन्न करने के लिए बस्तियों में

अभियान चलाकर यह कार्य किया जाता है ।संस्था के उपाध्यक्ष राजेश बरनवाल, कोषाध्यक्ष अमन बरनवाल, युवा प्रवक्ता सार्थक बरनवाल,

महामंत्री कुंदन बरनवाल, सदस्यों में राहुल राजकुमार, सुरेश, सुनेश, विनय, श्रेयस बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं सब के सहयोग से एक आर्थिक पैकेज तैयार कर उन बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा किया जाता है जिससे कि बच्चों के चेहरे पर त्योहारों की खुशी झलकती रहे ।

Related Articles

Back to top button