आजमगढ़ में आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार,पेड़ पर लटका मिला था संगीता का शव

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाने की पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,दिनांक 27.07.2023 को वादी मुकदमा संदीप सोनकर पुत्र प्रभु सोनकर निवासी ग्राम भटौरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि विपक्षीगण सर्वजीत पुत्र दहलु व उनके पुत्र रमेश, रामप्रवेश व प्रवेश पुत्रगण सर्वजीत गोड़ व उनके द्वारा बुलाये गये चार पाँच गुण्डे द्वारा वादी मुकदमा की बहन संगीता की गला दबाकर हत्या कर पेड़ पर लटका कर भाग जाने जिसमे पुरा प्रश्रय चौकी प्रभारी सठियांव व कानूनगो विनय सिंह के होने के सम्बन्ध मे प्राप्त हुआ। जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 368/2023 धारा 34/302/504/120बी भादवि व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)5 एससी एसटी एक्ट अभियुक्तगण सर्वजीत पुत्र दहलू निवासी ग्राम भटौरा थाना मुबारकपुर जनपद जमगढ आदि 7 नफर अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत होकर अभियोग की विवेचना क्षेत्राधिकारी महोदय लालगंज मनोज कुमार सिंह रघुवंशी द्वारा की जा रही है।2. विवेचना से प्रकाश मे आये तथ्यः- विवेचना से उक्त घटना प्रतिवादीगण 1-सर्वजीत गौड़ पुत्र दहलू निवासी भटौरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ 2-रमेश 3- प्रवेश गौड़ 4- राम प्रवेश पुत्रगण सर्वजीत गौड़ निवासीगण भटौरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के द्वारा आवेदिका के जमीन व मकान गिराये जाने की बात से क्षुब्ध होकर वादी मुकदमा की बहन संगीता ने शीशम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की बात प्रकाश मे आयी है। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन मे उ0नि0 महेन्द्र कुमार मय हमराह पुलिस बल द्वारा वांछित वारण्टी अभियुक्तगण की तलाश मे क्षेत्र मे मामुर थे कि मुखबिर खास की सूचना प्राप्त हुई कि साहब आप जिस अभियुक्त सर्वजीत गौड़ है वह अभी अपने घर पर मौजूद है जिसपर उ0नि0 महेन्द्र कुमार मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्त सर्वजीत गौड़ पुत्र दहलू निवासी भटौरा थाना मुबारकपुर को हमराह पुलिस बल के मुखबिर की निशांदेही पर अभियुक्त के घर ग्राम भटौरा से गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button