जीवन दीप हास्पिटल में हुआ सामुहिक रोजा इफ्तार पार्टी 

हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग हुए रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल 

 

भदोही। नगर के इंदिरा मिल चौराहे के पास स्थित जीवन दीप हास्पिटल में सामुहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में रोजेदारों सहित हिंदू भाई शामिल हुए। रोजा इफ्तार के बाद वहां पर नमाज अदा की गई। जहां पर देश में अमन-चैन कायम रखने के लिए दुआ मांगी गई।

इस अवसर पर रोजा इफ्तार पार्टी में चिकित्सक, कालीन निर्यातक, व्यापारी, अधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित आम जनमानस शामिल होने के लिए पहुंचे। जीवन दीप हास्पिटल के निदेशक डॉ.एके गुप्ता ने रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का खैरमकदम किया। सभी एक साथ दस्तरख्वान पर बैठे। जहां मगरिब की अजान होने के बाद रोजेदारों ने खजूर खाकर व पानी पीकर रोजा खोला। उसके बाद हिंदु भाइयों ने भी रोजा इफ्तार पार्टी में लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। रोजा इफ्तार के बाद हास्पिटल में मगरिब की नमाज अदा की गई। नमाज अदा कर सभी रोजेदारों ने देश की तरक्की, खुशहाली व अमन-चैन कायम रखने के लिए बारगाहे इलाही में दोनों हाथों को फैलाकर दुआएं मांगी गई।

इस मौके पर हाफिज परवेज उर्फ अच्छे मियां, हाफिज हसनैन अंसारी, डॉ.हफीजुल्लाह खां, डॉ.मुमताज अहमद, डॉ.मेराज अहमद, डॉ.शादाब रऊफ, डॉ.ए रहमान, जाबिर बाबू अंसारी, मो.दानिश सिद्दिकी, कामिल अंसारी, सेराज अंसारी, राजीव सिंह, मुन्ना पाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button