सलेमपुर एवं मझौली राज के बीच क्रिकेट मैच में मझौली राज 8 विकेट से रही विजयी।

विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
बरहज, देवरिया।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त तथा देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित देवरिया क्रिकेट लीग में आज का मैच लायंस डेन क्रिकेट एकेडमी मझौली राज और सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर ब्लू के बीच खेला गया। जिसमें लाइंस दिन क्रिकेट एकेडमी मझौली राज 8 विकेट से विजेता रही। आज सुबह सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर ब्लू के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 21 वे ओवर में 86 रनों पर ऑल आउट हो गई, जिसमें रिशु बरनवाल ने 15, श्याम यादव ने 12 तथा उत्सव गुप्ता एवं आदर्श यादव ने 10 – 10 रन बनाए। मझौली राज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मो. साहिल अली ने 5, गरिमा एवं रितिक ने दो-दो तथा अभिनव शर्मा ने एक विकेट प्राप्त किया।
87 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लायंस डेन क्रिकेट एकेडमी मझौली राज की टीम 8 वें ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया, जिसमें मो. अयाज ने 39, मोहम्मद साहिल अली ने 16 तथा उत्सव पाण्डेय ने 12 रनों का योगदान दिया। सलेमपुर ब्लू की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दोनों विकेट अनुज सिंह ने प्राप्त किया।
मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले मझौली राज के मोहम्मद साहिल अली को मैन ऑफ द मैच चुना गया, मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बी आर डी बी डी पीजी कॉलेज के व्यायाम शिक्षक उमेश कुमार गौड़ ने प्रदान किया।
इस दौरान देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष/प्रभारी सचिव नागेन्द्र त्रिपाठी, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कलाम खान, शैलेन्द्र सिंह, तारकेश्वर साहनी सहित अन्य सीनियर खिलाड़ी उपस्थित रहे।
देवरिया क्रिकेट लीग में कल का मैच फैसल क्रिकेट एकेडमी गौरी बाजार और ऑल द बेस्ट क्रिकेट एकेडमी पथरदेवा के बीच सुबह 9:00 बजे से बी आर डी बी डी पीजी कॉलेज आश्रम बरहज के ग्राउंड पर खेला जाएगा।



