आजमगढ़:गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

आजमगढ़:देवगाँव कोतवाली पुलिस नेअवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार को प्र0नि0 अनिल कुमार सिंह थाना देवगांव आजमगढ मय हमराह कस्बा देवगांव मेहनाजपुर तिराहे पर मौजूदगी के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो व्यक्ति नजायज गांजा अलग अलग झोले में लेकर हाईवे देवगांव मोड़ तरफकाजी से 100 मीटर पहले देवगांव की ओर खड़े हैं जो कहीं जाने के फिराक में है। इस सूचना पर हम पुलिस बल द्वारा हाईवे तिराहा तरफकाजी मोड से दो व्यक्तियो को दबिश देकर पकड लिया गया । पकडे गये व्यक्तियो से बारी बारी नाम पता पूछा गया तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम नेहाल अहमद पुत्र निसार अहमद निवासी कस्बा देवगांव थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम दीप नरायन चौहान पुत्र स्व0 निरहू चौहान निवासी बहादुरपुर बड़ागांव थाना देवगांव आजमगढ़ उम्र करीब 58 वर्ष बताया तथा दोनो अभियुक्त के पास से अवैध गांजा बरामद कर समय करीब 19.40 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया ।



