जब सिपाही ने प्रेमिका को अपनी बाहों में जकड़ा तब सास ससुर के साथ महिला सिपाही ने अपने सिपाही पति को रंगे हाथ पकड़ा

रिपोर्ट:रोशन लाल
लखनऊ:उत्तर प्रदेश की पुलिस भी क्या गजब की पुलिस है अपने अनेक कर्तव्यों को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती है ।कभी फर्जी एनकाउंटर का मामला तो कभी रिश्वतखोरी का मामला कभी गरीबों के ऊपर वर्दी का रॉब जमाने का मामला तो कभी अदालत में चल रहे मुकदमा के बाद भी एक पार्टी को अवैध कब्जा करा देने का मामला लेकिन इस बार तो कुछ और ही मामला सामने आया है ?जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस की एक महिला सिपाही ने अपने कांस्टेबल पति को लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित उनके ही घर के कमरे में प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़ लिया और आरोप लगाया कि दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। महिला सिपाही ने अपने पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ सरोजनीनगर पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिलचस्प बात तो यह है कि महिला सिपाही का आरोपी पति सरोजनीनगर कोतवाली में तैनात है। महिला सिपाही के मुताबिक उसे काफी समय से पति के किसी अन्घ्य महिला के साथ अवैध संबंधों की आशंका थी। इसी कड़ी में उसने शुक्रवार को अपनी सास और ससुर के साथ धावा बोलकर अपने कांस्टेबल पति को प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़ लिया। पत्नी का आरोप है कि उसका कांस्टेबल पति और उसकी प्रेमिका कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ। महिला सिपाही का कहना है कि प्रेमिका के चक्कर में उसका पति उसे तलाक देने पर अमादा है। उसने कहा कि मैंने पूरे मामले की शिकायत सरोजनीनगर पुलिस से की है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस के मुताबिक मामले में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है। आरोपी कांस्टेबल पति सरोजनीनगर कोतवाली में तैनात है। महिला सिपाही अपने पति और उसकी प्रेमिका को पकड़ने के लिए अपनी सास और ससुर को साथ लाई थी। हंगामे के दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा कि वीडियो महिला सिपाही ने खुद बनाया है।मामला कुछ भी हो इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की जोरदार चर्चा हो रही है । इतना ही नहीं इस तरह की घटना में लिप्त दूसरे महिला पुरुष प्रेमी प्रेमिका सिपाही भी अपनी अपनी मोबाइल से एक दूसरे का मैसेज और फोटो डिलीट करने में लग गए।

