पुरुषोत्तम पांडेय नियुक्त किए गए श्री घनश्याम दुबे महाविद्यालय के अध्यक्ष
रमेश गुप्ता को सर्वसम्मति से दी गई संस्था के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
भदोही। श्री घनश्याम दुबे स्नातकोत्तर
महाविद्यालय संस्था सुरियावां के निर्वाचन व नवीन कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सत्यनारायण मिश्र ने 94 वर्ष की आयु हो जाने एवं स्वास्थ्य कारणों से त्यागपत्र दे दिए थे।
इस दौरान संस्था के नए अध्यक्ष के रूप में पुरुषोत्तम पांडेय तथा उपाध्यक्ष के रूप में रमेश गुप्ता का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। यह नियुक्तियां संस्था की बैठक में पूर्व निर्धारित तिथि को विधिवत रूप से की गईं। सम्मान समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय ने कहा कि यह महाविद्यालय केवल एक संस्थान नहीं। संस्कृत महानायक व संस्कृत के अंतर्राष्ट्रीय राजदूत महर्षि आजाद के नेतृत्व में इसका उद्देश्य केवल शिक्षा प्रदान करना नहीं बल्कि सामाजिक चेतना और राष्ट्रीय भावना को जागृत करना है। हमें इस विरासत को आगे बढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पूर्व अध्यक्षों ने जो नींव रखी है। हम उसी को सशक्त बनाते हुए संस्था को अकादमिक, सांस्कृतिक और नैतिक दृष्टि से एक आदर्श केंद्र बनाएंगे। हम इस महाविद्यालय को ‘सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण शिक्षा संस्थान’ के रूप में स्थापित करने के लिए समर्पित रहेंगे। नवनियुक्त उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा हम शिक्षा को एक परिवर्तनकारी शक्ति मानते हैं। आज जब देश को जागरूक, नैतिक और प्रगतिशील युवाओं की आवश्यकता है। तब हम सबकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। हम संस्कृत महानायक महर्षि आजाद के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं को न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंगे बल्कि उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व और चरित्र निर्माण की और आर्थिक शिक्षा के लिए भी प्रेरित करेंगे। संस्था की प्रत्येक गतिविधि पारदर्शी, नवाचारपूर्ण और जनहितकारी होगी।
इस मौके पर प्रबंधक प्रतीक दुबे, उपप्रबंधक शिवशंकर सिंह, सेवाआश्रम इंटर कॉलेज की नवनियुक्त अध्यक्ष नम्रता करवरिया व शिव प्रसाद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।