जीतू पटवारी पर दर्ज FIR पर कांग्रेसियो का एसपी आफिस घेराव,प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियो को हुई गिरफ्तारी
Congressmen gheraoed SP office over FIR filed against Jeetu Patwari, Congressmen were arrested during the protest
जबलपुर:कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज हुई FIR के विरोध में आज जबलपुर के एसपी कार्यालय में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरव नाटी शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो की तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में घेराव करते हुए प्रदर्शन किया।इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता एसपी से मिलने की मांग करते रहे।लेकिन मौके पर भारी पुलिस बल ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोक दिया।इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई।जहा कांग्रेसी कार्यकर्ता अड़े रहे।वही पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।इस दौरान नगर अध्यक्ष सौरव नाटी शर्मा ने कहा की सत्ता के दाबाव में पुलिस प्रशासन काम कर रहा है।जहा विपक्ष की आवाज दबाए जाने के लिए सरकार पुलिस का इस्तेमाल कर झूठे मामले दर्ज करवा रही है।वही कांग्रेसी पुलिस की लाठियों और जेल से डरने वाले नही है।जनता के हक कि लड़ाई को लेकर हर एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरने तैयार है।आगे कांग्रेस अब पुलिस के विरुद्ध बड़ा आनदोलन करेगी।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट