आजमगढ़ मंडल:पुलिस विभाग में मचा क्हर,जब एसपी ऑफिस में महिला दीपाही ने खाया जहर

Mau news :There was chaos in the police department when a woman named Deepahi consumed poison in the SP office

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़ मंडल मे मऊ जिले के एसपी कार्यालय में उस समय अफरा तफरी मच गई जब रामपुर पुलिस स्टेशन में तैनात महिला सिपाही सुमन चौधरी ने जनसुनवाई के बीच जहरीला पदार्थ खा लिया। अचानक उसकी हालत खराब होने पर वह जमीन पर गिरकर तड़पड़ाने लगी। मौके पर मौजूद महिला पुलिस कर्मियों ने उसे तुरंत मऊ जिला के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के अनुसार, सुमन चौधरी किसी कार्य से SP कार्यालय मऊ आई थीं। जनसुनवाई के बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी तब् यह घटना सामने आई। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुमन ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस अधीक्षक के पीआरओ ने बताया कि सुमन के होश में आने के बाद ही इस घटना के कारण का पता चल सकेगा।
इस् घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। ससमाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। पुलिस इस मामले की गहन छानबीन कर रही है ताकि घटना के पीछे की वजहों का खुलासा हो सके। स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों के बीच इस घटना को लेकर काफी चर्चा होरही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button