बुरहानपुर:रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा विजयी प्रत्याषियों को प्रमाण पत्र दिये गये

रिपोर्ट:रुपेश वर्मा

बुरहानपुर:विधानसभा आम निर्वाचन-2023 अंतर्गत आज जिला शिक्षा एवं प्रषिक्षण संस्थान बहादरपुर में नेपानगर विधानसभा-179 एवं बुरहानपुर विधानसभा-180 की मतगणना शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार सौंपे गये कार्य-दायित्वों का सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने बेहतर रूप से निर्वहन किया। pमतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम रहे। जिले में मतगणना निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार की उपस्थिति में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा विजयी प्रत्याषियों को प्रमाण पत्र दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button