गाजीपुर:पशु तस्करी की जखीरा पुलिस ने किया बरामद, दो गिरफ्तार ,एक फरार

रिपोर्ट: सुरेश चंद पांडे
गाज़ीपुर:भावरकोल गाजीपुर। भांवरकोल पुलिस द्वारा चौदह चक्का एवं उस पर लदी हुई 17 राशि गोवंश जिसमें 14 राशि बैल , 03 राशि गाय जिसमें 15 जिन्दा बैल/गाय एंव 01 गोवंश मृत व 01 राशि मूर्छित बरामद करते हुए दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया ।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के आदेश पर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे ।अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में आज दिनांक 08.12.2023 को थानाध्यक्ष भाँवरकोल के कुशल नेतृत्व में चेकिंग के दौरान उ0नि0 प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पारसनाथ मय हमराहियान द्वारा रसूलपुर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित हनुमान मन्दिर के पास ग्राम रसूलपुर थाना भांवरकोल गाजीपुर के पास से एक अदद ट्रक नं0 UP54AT4206 चौदह चक्का एवं उस पर लदी हुई 17 राशि गोवंश जिसमें 14 राशि बैल , 03 राशि गाय जिसमें 15 जिन्दा बैंल/गाय एंव 01 गोवंश मृत व 01 राशि मुर्छित बरामद करते हुए 02 नफर अभियुक्त को समय लगभग 04.45 बजे गिरफ्तार किया गया तथा एक अभियुक्त भागने में कामयाब रहा। अभियुक्तगण की जामा तलाशी से 1640 रुपये नगद बरामद हुआ। अभियुक्तगण द्वारा अधिक धन कमाने के उद्देश्य से पुलिस एंव जनता को धोखे में डालने के लिए उपरोक्त ट्रक वाहन को त्रिपाल से चारो तरफ से ढककर रस्सी से बांधा गया था गोवंशो को क्रूरता पूर्वक पैर आदि बांधकर उक्त गाडी में भरकर अधिक धन कमाने की लालच में जनपद सागर मध्य प्रदेश से कानपुर देहात के रास्ते लखनऊ, सुल्तानपुर,आजमगढ ,गाजीपुर,बलिया ,बक्सर बिहार के रास्ते बंगाल में वध हेतु ले जाया जा रहा था । घटना में संलिप्त अन्य 01 अभियुक्त के साथ साथ गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 180/2023 अन्तर्गत धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 429 भादवि* पंजीकृत कर 01 अदद मृत गोवंश के शव के पोस्टमार्टम हेतु व अन्य गोवंशो की नियमानुसार पशु चिकित्साधिकारी भाँवरकोल को रिपोर्ट प्रेषित कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये जाने हेतु रवाना किया गया।।
नाम पता अभियुक्तगण
इम्तियाज खां पुत्र मुस्ताख निवासी ग्राम अफसरिया थाना शट्टी जिला कानपुर देहात
2. सरताज पुत्र अनबार निवासी ग्राम चांदापुर थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात को जेल भेजा गया।



