आजमगढ़:डीएम ने अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं को अवमुक्त की गयी धनराशि के सापेक्ष निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिये

आजमगढ़:जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं को अवमुक्त की गयी धनराशि के सापेक्ष निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कंधरापुर, अतरौलिया, राजकीय इंटर कॉलेज जोकहरा, जहानागंज, कोतवाली एवं सिधारी में चल रहे निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण कर हैंडओवर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यदायी संस्था मैनपॉवर बढ़ाकर रंगाई, पुताई, प्लंबरिंग कार्य, प्लास्टर एवं विद्युत से संबंधित छोटे-छोटे कार्यों को तत्काल पूर्ण कर 31 दिसंबर तक हैंडओवर करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने ये निर्देश आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में चल रही 50 लाख से ऊपर की निर्माणाधीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को दिए।उन्होंने कार्यदायी संस्था उ0प्र0 आवास एवं विकास परिषद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर के उच्चीकरण (100 शैय्या युक्त),न्याय विभाग के निर्माण कार्य,राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज देवगांव के ब्वायज हॉस्टल एवं लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओएचटी निर्माण कार्य को इसी महीने तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को पशुपालन विभाग के कार्य, पैकफेड को राजस्व के टाइप 1, 2, 3, 4 के फर्स, प्लास्टर, रंगाई एवं बाउंड्री वॉल एवं अन्य छोटे कार्यों को प्रत्येक दशा में इस माह के अंदर शत प्रतिशत पूर्ण करने हेतु निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मेंहनगर तथा राजकीय महिला महाविद्यालय बस्ती, विकासखंड मिर्जापुर के निर्माण कार्य को दिसंबर अंत तक पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा, कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा फॉर्म के निर्माण कार्यों को जारी की गयी धनराशि के सापेक्ष कार्य न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों की जांच कराने के निर्देश दिए।जल निगम (ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जगदीशपुर, बरदह, सराय मोहन एवं महुआपार पेयजल योजना को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यूपी सिडको को परिवहन विभाग के ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग, सारथी हाल, खाद्य सुरक्षा के प्रयोगशाला एवं सैनिक कल्याण पुनर्वास विभाग के कार्य को अविलंब पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सेतु निगम द्वारा सठियांव के सिकंदरपुर घाट (तमसा नदी) पर सेतु एवं पहुंच मार्ग तथा सुरक्षात्मक कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यूपी पीसीएल को पर्यटन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, संगीत महाविद्यालय का निर्माण एवं गृह विभाग के निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यूपी सीएलडीएफ को सभी साइटों पर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवमुक्त की गई धनराशि के सापेक्ष कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सी एंड डीएस, पीसीसीडी, पैकफेड के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी विभागों एवं कार्यदायी संस्था को कौन सा कार्य स्वीकृत है, उनकी क्या स्थिति है तथा अनारम्भ है तो उसका कारण स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर एवं 31 जनवरी तक पूर्ण होने वाले कार्यों को प्रत्येक दशा में समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाएं सभी साइटों पर स्टैंडर्ड साइज का बोर्ड लगाएं, जिसमे परियोजना से संबंधित संपूर्ण विवरण अंकित कराना सुनिश्चित किया जाए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 इंद्र नारायण तिवारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं अन्य सभी अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button