आजमगढ़:अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़:कप्तानगंज थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुनील सेठ पुत्र स्वं0 केशव सेठ साकिन- कस्बा कप्तानगंज थाना कप्तानगंज को शुक्रवार को छाता का पुरा फ्लाई ओवर के पास से सुबह लगभग 09.50 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से एक अदद नाजायज तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 346/2023 धारा 3/25 A Act थाना कप्तानगंज आजमगढ़ पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।



