आजमगढ़:अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़:अतरौलिया पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताते चले की शुक्रवार को थाना के उ0नि0 पवन कुमार शुक्ला, मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर शेरवां पुलिया के पास से अभियुक्त गोपाल सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह ग्रा0 भीलमपुर छपरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को एक अदद देशी तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ समय करीब 05.00 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 401/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अतरौलिया आजमगढ़ पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।



