आजमगढ़:नाबालिक के साथ छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार व बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

आजमगढ़:जहानागंज पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले अभियुक्त एवं बाल आचार्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र जहानागंज निवासिनी एक महिला ने थाना स्थानीय पर सूचना दी कि दिनांक 05.11.2023 को लगभग साम 4.00 बजे मैं सौच के लिए खेत गई जहाँ पहले से जावेद पुत्र अब्बास अंसारी रामपुर थाना जहानागंज और फैज ने मुझे हाथ से इशारा कर बुलाया जब मै नही गई तो मुझे दौड़ा लिए तब मै चिल्लाते हुए अपने घर की भागने लगी कुछ दूर दौडाने के बाद वे दोनो लोग वापस चले गये । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-536/23 धारा 354ग,354घ भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट व 3(2)Vक SC/ST एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया ।
थाना के उ0नि0 उमाकान्त त्रिपाठी शुक्रवार को मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 536/23 धारा 354(ग), 354(घ) भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट व 3(2)Vक SC/ST ACT से सम्बन्धित अभियुक्त जावेद पुत्र अब्बास साकिन रामपुर कस्बा जहानागंज थाना जहानागंज आजमगढ़ व एक बाल अपचारी को मुखबिर की सूचना पर कस्बा चौक से समय करीब 12.20 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया ।



