आजमगढ़:श्री श्री राम कथा व रूद्र चंडी महायज्ञ का 12 दिसंबर दिन मंगलवार को कलश शोभायात्रा से होगा शुभारंभ

रिपोर्ट:राहुल पांडे

गंभीरपुर /आजमगढ़। विकासखंड मोहम्मदपुर व गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर पुराना यूनियन बैंक के पीछे श्री राम जानकी मंदिर परिसर में 12 दिसंबर दिन मंगलवार को कलश शोभा यात्रा के साथ श्री रूद्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ होगा जिसका 20 दिसंबर दिन बुधवार को यज्ञ पूर्णाहुति व 21 दिसंबर दिन गुरुवार को विशाल भंडारा के साथ समापन होगा। बताते चले की गंभीरपुर बाजार मे श्री राम जानकी मंदिर श्री रामलीला मंच स्थल पर प्रयागराज से आए कथावाचक जगदीश आचार्य जी महाराज( प्रयागराज) द्वारा 27 नवंबर से शाम 6:00 बजे से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक श्री श्री राम कथा की कथा की जा रही है जो निरंतर 19 दिसंबर तक चलेगी। 12 दिसंबर दिन मंगलवार को आयोजक द्वारा गाजे बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो ग्राम सभा के सभी देव स्थान होते हुए पुरे गांव का भ्रमण करने के उपरांत यज्ञ स्थल पर जाकर समाप्त होगी। उसके उपरांत 20 दिसंबर दिन बुधवार को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी व 21 दिसंबर दिन गुरुवार को भव्य विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button