Azamgarh news:बंगलुरु अपने भाई को वीडियो भेजा, आजमगढ़ में नहर में कूद गया, 4 घंटे बाद मिली लाश
Azamgarh :Bengaluru man sends video to brother, jumps into canal in Azamgarh, body found 4 hours later

आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के बिछियापुर गांव में शारदा सहायक खंड 32 नहर में कूद कर 25 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर लिए सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और शव को कब्जे में लिया गया। बताया जा रहा है कि घटना से पहले मृतक ने अपने बड़े भाई को सुसाइड करने लिए कहने का वीडीओ भेज कर नहर में छलांग लगाई। वह अपनी शादी काटने से क्षुब्ध था। जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के जैगहां निवासी 26 वर्षीय विजय गुप्ता पुत्र शशिकांत ने दोपहर में बंगलौर रह रहे अपने भाई को खुद का सुसाइड करने वीडियो बनाकर भेजकर बहती नहर में छलांग लगा दी। वीडियो देख रोते बिलखते भाई ने घटना की जानकारी गांव रह रहे पड़ोसियों को दी। तो पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते घटना की सूचना दीदारगंज थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह को दी। आनन फानन में दीदारगंज पुलिस एवं चौकी प्रभारी मार्टिनगंज पंकज सिंह घटना स्थल पहुंच बॉडी की तलाश में जुट गई थी। चार घंटे बाद शव को नहर में से ग्रामीणों की मदद से निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पीएम के लिए भेजा।



