आजमगढ़ में मिशन शक्ति 5.0: महिलाओं के साथ रास्ते में उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई

अश्लील टिप्पणियों और धमकी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वावलंबन और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया। इसके अंतर्गत महिलाओं के साथ रास्ते में उत्पीड़न, अश्लील टिप्पणियाँ या गाने आदि के खिलाफ कार्रवाई की गई।थाना जीयनपुर में 01 अक्टूबर 2025 को आवेदिका श्रीमती नीलम, पत्नी अरुण यादव, निवासी ओलमापुर, थाना जीयनपुर ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि अभियुक्त अखिलेश, पुत्र रामवृक्ष यादव, निवासी ओलमापुर, थाना जीयनपुर ने उन्हें रास्ते में देख कर अश्लील बातें कीं और गाने गाए। विरोध करने पर आरोपी ने गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।इस शिकायत के आधार पर थाना जीयनपुर में मु.अ.सं. 391/2025, धारा 296, 352, 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।कार्यवाही के दौरान महिला कांस्टेबल पूजा यादव, महिला कांस्टेबल अर्चना कुशवाहा, उप निरीक्षक मनोज, और कांस्टेबल शुभम तिवारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button