Azamgarh news:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित कार पलटने से एक महिला की मौत दो अन्य गंभीर रूप से घायल

One woman killed, two others seriously injured after an uncontrolled car overturned on the Purvanchal Expressway.

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद से होकर जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बृहस्पतिवार की शाम को बलिया जनपद के बेल्थरा रोड थाना उभांव गांव निवासी कार द्वारा अपने परिवार के साथ लखनऊ जा रहे थे। कार में उनके साथ अशोक सिंह उम्र लगभग 60 वर्ष, उर्मिला सिंह उम्र लगभग 56 वर्ष पत्नी अशोक सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह उम्र 32 वर्ष,राहुल गुप्ता उम्र 30 वर्ष सवार थे। कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अहिरौला थाना क्षेत्र में पहुंची थी तभी अनियंत्रित होकर डिवाइजर से टकरा गई। मौके पर पहुंचे यूपीडा के कर्मचारियों द्वारा घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उर्मिला सिंह को मृत घोषित कर दिया। शेष लोगों का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button