Azamgarh news:रानी की सराय का ऐतिहासिक मेला शनिवार को, रूट डायवर्ट

Rani ki Sarai's historic fair on Saturday, route diverted

रानी की सराय/आजमगढ़ :रानी की सराय का ऐतिहासिक मेला शनिवार को है। पूर्वांचल में यह मेला अपनी विशिष्ट पहचान रखता है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। मेला शुक्रवार और शनिवार को लगेगा।जिसके लिए के लिए पूजा कमेटियों ने पूरी तैयारी कर ली है।मेले के लिए लगभग एक दर्जन पूजा कमेटियों ने पंडाल स्थापित किए हैं। इनमें आजाद दल, नवयुवक शंकर दल, नव युवक मंगल दल , भारतीय युवक संघ, दुर्गा पूजा कमेटी, शक्ति दल, प्रभात तरुण दल और सम्राट स्पोर्टिंग क्लब, मां अंबे दल हैं। सभी समितियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं कस्बे में सभी पंडालों की लाइट की सजावट भी की जा रही है।दर्शनार्थियों के लिए सभी देवी प्रतिमाओं के पट खुल यह मेला दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र होता है। पुलिस प्रशासन द्वारा कस्बे में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है जिसके लिए दोनों छोरों पर बैरिकेडिंग कर दी गई । मेले के दिन सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित हो जाएगा। वाराणसी की ओर जाने वाली वाहनों को सेमरहा हाईवे से और आजमगढ़ को जाने वाहनों को कोटला हाईवे से मोड़ दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button