आजमगढ़ में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत, 7 फरवरी तक पूरी होगी प्रक्रिया

Voter list revision program begins in Azamgarh, process to be completed by February 7

आजमगढ़ 04 नवम्बर– जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर प्रदेश की समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक गणना की जायेगी। दिनांक 09 दिसम्बर को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन, 09 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियाँ प्राप्त की जायेगी, 09 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक नोटिस चरण (जारी करना, सुनवाई और सत्यापन), गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे और आपत्तियों का निस्तारण तथा 07 फरवरी 2026 को निर्वाचक नागावलियों का अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button