Azamgarh news:अवंतिका पुरी धाम में हजारों श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी , कार्तिक पूर्णिमा पर विशेष मेले काआयोजन 

Thousands of devotees will take a dip in Avantika Puri Dham, organize a special fair on Kartik Purnima

रिपोर्ट:चन्दन शर्मा

आजमगढ़/रानी की सराय क्षेत्र के अवंतिका पुरी धाम में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालु सरोवर में डुबकी लगाएंगे। सूर्योदय के समय स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं।अवंतिका पुरी में विशेष स्नान मेले का अत्यधिक महत्व है। मान्यता है कि यहां सरोवर में डुबकी लगाने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। श्रद्धालु अपने परिवार की खुशहाली की कामना के साथ स्नान करते हैं।पौराणिक कथाओं के अनुसार, पांडव पौत्र राजा जन्मेजय ने यहीं पर सर्पों के विनाश के लिए एक महायज्ञ का आयोजन किया था।

उनके पिता राजा परीक्षित की मृत्यु ऋषि पुत्र श्रृंगी के श्राप के कारण नागराज तक्षक के काटने से हुई थी। पिता की अकाल मृत्यु से दुखी होकर जन्मेजय ने संपूर्ण नागवंश के नाश के लिए यह यज्ञ करवाया था। आज भी 84 बीघा में फैला विशाल हवन कुंड जलाशय के रूप में मौजूद है।एक अन्य दंतकथा के अनुसार, यह द्वापरकालीन संदीपनी ऋषि का आश्रम था, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की थी। यह स्थान सप्तपूरियों में से एक माना जाता है। जनपद के कोने-कोने से लोग यहां स्नान करने के बाद ही अपनी धार्मिक यात्राओं पर निकलते हैं।अवंतिका पुरी में वर्ष में दो बार स्नान मेले का विशेष महत्व है। पहला कार्तिक मास की पूर्णिमा को और दूसरा चैत्र मास की रामनवमी को यहां विशेष स्नान मेला लगता है। वहीं दुकानदारों ने एक दिन पहले अपने दुकानों को लगाकर जगह सुरक्षित कर ली है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button