Azamgarh News: बी एल ओ को उपजिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद आजमगढ़।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जारी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के क्रम में विधान सभा 348 निजामाबाद में बूथ संख्या 289 प्राथमिक विद्यालय नेवादा कक्ष 01 के बी एल ओ परविंद कुमार सिंह द्वारा शत प्रतिशत मतदाताओं का गणना प्रपत्र वितरण करने के साथ प्राप्त कर उसे ऐप पर फीड कर दिया गया।उक्त कार्य में किए गए उत्कृष्ण प्रदर्शन हेतु उपजिलाधिकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी निजामाबाद चंद्रप्रकाश सिंह द्वारा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सुपरवाइजर ए इ आर ओ खंड शिक्षा अधिकारी मिर्जापुर व नायब तहसीलदार नीरज कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button