Azamgarh News: आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड विशेष अभियान 25 नवम्बर से 25 दिसम्बर सभी ग्राम होंगे 100% संतृप्त

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जिले में आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड बनाने के लिए आगामी विशेष अभियान 25 नवम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक चलाया जाएगा। इस अभियान को शत-प्रतिशत लक्ष्य के साथ सफल बनाने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में बताया गया कि अभियान अवधि के दौरान जनपद का कोई भी पात्र व्यक्ति गोल्डन कार्ड से वंचित न रहे, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित सभी विभागों का संयुक्त समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा। CHO, आयुष्मान मित्र, ब्लॉक ऑपरेटर, आशा, संगिनी एवं कोटेदार मिलकर पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनवाने का कार्य करेंगे। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ब्लॉकवार ग्राम पंचायत कैंप की सूची व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा की जाएगी और सूची के अनुरूप अधीक्षक कैंप पर ड्यूटी सुनिश्चित करें। कम कार्ड वाले क्षेत्रों को प्रथम वरीयता देते हुए क्षेत्रवार कार्ययोजना लागू की जाएगी, जिससे कहीं भी असंतुलन न रहे और लक्ष्य 100% संतृप्ति प्राप्त किया जा सके।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने कहा अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनपद का कोई भी पात्र व्यक्ति आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड के लाभ से वंचित न रहे। टीमवर्क व उच्च प्राथमिकता के साथ कार्य कर लक्ष्य अवश्य प्राप्त किया जाएगा।अंत में CMO ने सभी स्वास्थ्य कार्मिकों एवं अधिकारियों से पूरी निष्ठा एवं टीम भावना के साथ अभियान को सफल बनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button