Azamgarh news:कृषि महाविद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

Constitution Day celebrated in Agriculture College

रानी की सराय/आजमगढ़

कृषि महाविद्यालय आजमगढ में दिनांक 26 नवंबर को संविधान दिवस् मनाया गया I महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो धीरेन्द्र कुमार सिंह के दिशानिर्देशन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया I
इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य संविधान की विशेषता को और इसके बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करना है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा इसको अंगीकार किया गया। इसके बाद संविधान सभा के सभी सदस्यों ने 24 जनवरी को इस पर हस्ताक्षर किये और इसे 26 जनवरी 1950 को लागू कर दिया गया। भारत का संविधान विश्व में सबसे बड़ा संविधान माना जाता है। यह ऐसा संविधान है, जिसमें देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और उसकी आजादी का खयाल रखा गया है। महाविद्यालय के सहायक अधिष्ठाता, छात्र कल्याण डॉ अनिल कुमार सिंह ने सभी को शपथ दिलाई I सभी ने उनकी प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया I इस अवसर पर सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button