आजमगढ़ की बहू की पानीपत में हत्या, पति के खिलाफ FIR, पुलिस तलाश में
Azamgarh. Rajiv Yadav, a resident of Rupaipur village in the Ahraula police station area, brutally murdered his wife Priyanka Yadav (34) in Panipat. Priyanka, originally from Uttarpatti village in the Sarai Khwaja police station area of Jaunpur, was married to Rajiv 13 years ago. The couple had been living in a rented house in Panipat for the past six months. According to police, Rajiv Yadav had an illicit relationship with another woman in Haryana.

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के रूपाईपुर गांव निवासी राजीव यादव ने पानीपत में अपनी पत्नी प्रियंका यादव (34) की नृशंस हत्या कर दी। प्रियंका मूल रूप से जौनपुर के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के उत्तरपट्टी गांव की रहने वाली थीं और उनकी शादी 13 साल पहले राजीव से हुई थी। पिछले छह महीनों से दंपती पानीपत में किराए के मकान में रह रहा था।पुलिस के अनुसार राजीव यादव का हरियाणा में एक अन्य युवती से अवैध संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। 24 नवंबर को हुए झगड़े के दौरान राजीव ने कमरे में ही तमंचे से पत्नी पर दो गोलियां दागीं और फिर ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी।हत्या के बाद आरोपी शव को बोरी में भरकर नहर में फेंकने ले जा रहा था, तभी राहगीरों को देखकर घबरा गया और शव वहीं छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी के कमरे तक पहुंची और पूरी वारदात का खुलासा हुआ।प्रियंका के मायके वालों को सूचना मिलते ही वे पानीपत पहुंचे और आरोपी राजीव यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को शव को रूपाईपुर (आजमगढ़) लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।दंपती के दो छोटे बच्चे हैं। घटना के समय बेटा अपने दादा-दादी के पास रूपाईपुर में ही था। हरियाणा पुलिस राजीव की तलाश में दबिश दे रही है। अहरौला थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर हरियाणा पुलिस को पूरा सहयोग दिया जाएगा।



