MauNews:शहज़ादी जैनब के जन्म दिन पर मनाई गई ख़ुशी गले मिलकर दी गई एक दूसरे को बधाई
घोसी।मऊ। घोसी नगर के बड़ागाँव में बुधवार की रात में शहज़ादी ज़ैनब के रौज़े में एक महफिले मुकासेदा का आयोजन किया गया। इस महफिले मुकासेदा में पैग़म्बर मुहम्मद की नवासी अली की बेटी फ़ातेमा की लख्ते जिगर शहज़ादी जैनब सलवातूल्लाह अ: के जन्म दिन पर किया गया ये वो जै नब जिसने खुदा के दिन को कर्बला के बाद बचाया। जिसने इन्सानियत को बचा लिया। ये वो जैनब है जिनकी वेलादत पर ईमाम हुसैन के मक़सद को पूरा करने की जिम्मेदारी थी।जनाबे ज़ैनब की विलादत पर ऊपर से जनाबे रसूले खुदा को बधाई देने आये।या रसूलल्लाह आप को आप की नवासी की विलादत मोबारक हो। सभी लोग आये हजरत अली व ईमाम हसन, एवं ईमाम हुसैन, नबी और जनाबे फ़ातेमा को बधाई देते रहे।ये महफिले मुकासेदा में मुकामी शायरों ने शहज़ादी जैनब की विलादत पर अपने अपने अंदाज में कसीदा पढ़। इस कि सदारति तकरीर मौलान मुजाहिर हुसैन पनेसपल मदरसा बाबुल इल्म मुबारकपुर आज़मगढ़ ने किया। हदीसे कैसा मौलाना नसीमुल हसन, ने संचालन मौलाना जावेद हुसैनी किया।
इस अवसर पर मौलाना मुझहिर हुसैन.मौलाना अहमद अब्बास, मौलाना नसीमुल हसन, मौलाना गदिरी हुसैनी,साज़िद हुसैन,इसरत रज़ी, सैय्यद डॉक्टर असगर ईमाम, शाकिर अली, जौहर अली, डा० कलीम असगर, डॉक्टर वक़ार अली,सागर अब्बास आदि लोग मौजूद रहे।



