Azamgarh News: अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, एक की मौत दूसरा घायल* नरसिंह

पवई। तेज रफ्तार के चलते बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बुधवार लगभग 12 बजे दिन में पवई थाना क्षेत्र के भरचकिया गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार शोभित तिवारी अपने दोस्त गुलाब राजभर के साथ बाइक से अपनी बुआ के घर पहाड़पुर से वापस आ रहे थे। जैसे ही वह भरचकिया गांव स्थित कोल्ड स्टोर के पास पहुंचे ही थे कि बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर पीछे बैठे शोभित तिवारी 22 वर्ष पुत्र दिनेश तिवारी निवासी कछरा थाना पवई ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बाइक चला रहा गुलाब राजभर पुत्र दुर्गा प्रसाद राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पंचनामा भरकर मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक दो भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। वह इंटरमीडिएट का छात्र था।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button